गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह। राधास्वामी संगठन ने जिले के कई ऐसे घर, जो इसकी लाभकारी योजना पाने के लिए बेताब दिखता था, उनकी चहकती गृहस्थी पर पानी फेर दिया है। ऐसे भुक्तभोगी अब लाभ मिलना तो दूर अपनी गाढ़ी कमाई की राशि प्राप्त करने के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं। इन्हीं में बदडीहा की उषा देवी और खरियोडीह के अमजद अंसारी है। भुक्तभोगी उषा देवी की स्थिति बदहवास जैसी हो गई है। उनके पति महेन्द्र विश्वकर्मा की मानें तो उषा देवी ने उक्त संगठन से दो आवास योजना का लाभ पाने के लिए करीब 4.81 लाख रुपए दिए हैं। उसकी सोच यह थी कि संगठन से उसके दोनों पुत्रों को आवास योजना का लाभ मिल जाएगा। इसके लिए वह संगठन द्वारा मांगे गए प्रति आवास 2.01 लाख रुपए एसबीआई के माध्यम से भुगतान कर दी। इसके अलावा आवास की साज-सज्जा अथवा इसमें सामान के लिए संगठन ...