गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: पचम्बा, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर में रविवार सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुनील कुमार ठाकुर (23) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोलू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गोलू को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। हादसे में युवक की मौत से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि सुनील कुमार ठाकुर बिरनी थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ गांव का रहनेवाला था। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए सुनील दिल्ली में मजदूरी करता था। वह दुर्गा पूजा से पहले ही घर आया था। उसकी दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। शनिवार की रात वह अपने साथी गोलू ठाकुर के साथ किसी दोस्त से मिलने गिरिडीह आया था। रविवार सुबह करीब चार बजे दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर के पास ...