Gridih News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के जमडार में सोमवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के बुनु मुरहा निवासी मंगरु टुड्डू के पुत्र रिंकू टुड्डू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रिंकू टुड्डू अपने दोस्तों के साथ जमडार के अमझर गांव में एक दोस्त को छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान जमडार में राजू मुर्मू के घर के पास बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रिंकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सूरज मुर्मू का पैर टूट गया है, जबकि बाइक पर सवार मोहन टुड्डू भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायलों का इलाज कोडरमा में किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.