गिरडीह, अक्टूबर 16 -- गिरिडीह में सड़क हादसे और छात्राओं का विरोध Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा मुख्य पथ पर गुरूवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गयीं। घटना पचंबा थाना के निकट नवदीप नर्सिंग होम के पास घटी। छात्राएं स्कूटी से झंडा मैदान आ रही थी। घटना के बाद दोनों छात्राओं के ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल होने की खबर फैल गयी और भारी संख्या में छात्र जुट गये। देखते ही देखते हंगामा मच गया। आक्रोशित छात्रों ने बालू कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर को रोक दिया और विरोध जताने लगे। दरअसल, जिस ट्रैक्टर से धक्का लगा था वह बालू का उठाव करने जा रहा था। इस वजह से आक्रोशित छात्रों द्वारा बालू खाली कर लौट रहे पांच से छह ट्रैक्टरों को रोका गया था। आक्रोशित छात्रों द्वारा घायल दोनों छात्राओं का इलाज करान...