Gridih News: ट्रेलर में घुसी कार के चालक की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रेलर में जा घुसी थी। इस हादसे में कार चालक महेश यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कार चालक काफी रफ्तार में था। कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा टकराई और उसमें बुरी तरह फंस गई। इसके बाद ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव तक ले गया और वहां ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। कार सवार लोग सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से अपने गांव धनवार प्रखंड के गोरहंद लौट रहे थे। इसी दौरान निमाटांड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद मंझिलाडीह गांव में लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.