Gridih News: ट्रेन को आता देख भागा युवक, गड्डे में गिरकर हुआ घायल
गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड स्थित सिजुआ हॉल्ट में मंगलवार की रात ट्रेन को आता देखकर घबराकर भागने के क्रम मे एक युवक गड्डे में गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गिरिडीह मुफ्सिल थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव निवासी संतोष यादव के रुप में की गई है। मंगलवार की रात लगभग 8 बजे घायल युवक के ससुर को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की मदद से घायल युवक को मध्य रात्रि में गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया। युवक के घायल होने की सूचना पर गिरिडीह आरपीएफ की टीम भी गांडेय सीएचसी पहुंची।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, संतोष यादव मंगलवार दोपहर ट्रेन से अपने ससुराल गांडेय प्रखंड के बरमसिया वन पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.