गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के बरमसिया 1 पंचायत के गोंदलीटांड गांव में करीब 20 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में अंधेरा छाया हुआ था। विद्युत विभाग द्वारा नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...