Gridih News: ट्रांसफार्मर जलने से गांव में चार महीने से अंधेरा
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के हरियाडीह पंचायत अन्तर्गत नाढ़ा मोड़ के पास लगा हुआ ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब चार महीने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। गांव में इतने दिनों से बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने समेत सभी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नाढा मोड़ के नुनामन यादव, राजेंद्र यादव, सुबोध यादव, भरत राम, सुंदर यादव, सोनी देवी, अनिता देवी, मुकेश यादव आदि लोगों ने शनिवार को बताया कि गांव में लगा हुआ ट्रांसफार्मर जुलाई महीने में जल गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को गांव के बगल बिहार के रमथाडीह गांव में ले जाकर अपना मोबाइल चार्ज करवाना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को पाठन कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से निजात दिलाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.