गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत कैलपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार (19) की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार को गांव में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अनिकेत का शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अनिकेत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और 2 बीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में इंटर का छात्र था। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। जानकारी के अनुसार, अनिकेत कुमार बुधवार दोपहर बाइक से घर से निकला था। उसके साथ मरकच्चो प्रखंड के मूर्कमनाय गांव निवासी विक्की विश्वकर्मा, पिता उपेंद्र विश्वकर्मा भी था। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: घर से टहलने गए बीएससी के छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत, कोहराम दोनों बाइक से नवलशाही में आयोजित एक...