गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। परदेश से कमाकर लौटे बेटे की हंसी अभी घर की दीवारों से गई भी नहीं थी कि एक झटके में पूरे आंगन में सन्नाटा पसर गया। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: अमृतसर में करंट लगने से शाहबाद के युवक की मौतहादसे का कारण मुहर्रम पर्व पर घर लौटे 25 वर्षीय जमरुद्दिन अंसारी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जमरुद्दिन पिता अताउल अंसारी का इकलौता बेटा था और वह बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि घटना की सुबह वह घर में टेबल फैन का कटा तार जोड़ रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया...