गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। टेंगराखुर्द बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार होने के कारण बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हुआ। कुल 270 मतदाताओं में से 214 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की जांच के दौरान छह मत अवैध पाए गए, जबकि 208 मत वैध रहे। मतगणना में राजाराम महतो को 118 और शंकर महतो को 90 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर राजाराम महतो को समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। वहीं, कार्यकारिणी के 13 पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में केदार महतो, खूबलाल महतो, छत्रु महतो, दिवाकर पांडेय, व...