Gridih News: टूटे-फूटे जर्जर मकान में रहने को विवश है विधवा
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के पांडेडीह गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर ठाकुर की विधवा अनिता देवी आज भी अत्यंत जर्जर और टूटे-फूटे मकान में रहने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में उनके सिर पर छत तक सुरक्षित नहीं है। जिससे हर बारिश के साथ हादसे का डर बना रहता है। बताया जाता है कि करीब 25 वर्ष पूर्व उनके पति स्व. बालेश्वर ठाकुर का निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद अनिता देवी का जीवन संघर्षों से घिर गया। आज भी वे अपने पति द्वारा वर्षों पहले बनाए गए जर्जर मकान में किसी तरह जीवन-यापन कर रही हैं। मकान की दीवारें और छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे बरसात के दिनों में घर के भीतर रहना भी मुश्किल हो जाता है। अनिता देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकारी आवास योजना का लाभ लेने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.