गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय बगोदर में चल रहे सतत व्यावसायिक विकास आवासीय प्रशिक्षण के पांचवें एवं छठे बैच का समापन शनिवार को हुआ। इसमें जिले भर के कक्षा 9वीं से 12वीं के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बच्चों को पढ़ाने के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षकों ने कहा कि शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए लेसन प्लान और टीएलएम अनिवार्य है। बच्चों को रटने-रटाने की जगह विषय को बारीकी से समझाने पर जोर देना चाहिए। महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि पांचवें बैच में 58 और छठे बैच में 46 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा टीएलएम शिक्षकों का सबसे बड़ा शस्त्र है। अगर शिक्षक लेसन प्लान के साथ टीएलएम का सही उपयोग करें तो शिक्षा ज्यादा रोचक और प्रभावी होगी। बच्चे ...