गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के खेदवारा गांव में भाकपा माले ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजिन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव सह उपप्रमुख शेखर शरण दास ने किया। बैठक में प्रमुख रामू बैठा, पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य मुस्तकीम अंसारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वानगांव के ग्रामीणों की आवाज खेदवारा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पूरा गांव एकजुट है। झूठ फरेब करके राजनीति करने वालों के लिए गांव में कोई जगह नहीं है। पार्टी प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने कहा कि बीते दिनों भाजपा ने एक भ्रम फैलाया था कि खेदवारा गांव में माले छोड़कर कुछ लोग भाजपा का दामन थाम लिए हैं लेकिन दरअसल भाजपा के लोग अपने ही लोगों को पार्टी में शामिल कराकर माले का नाम ले रहे हैं।बिनोद मंड...