Gridih News: झालसा शिविर में लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्तियां
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में झालसा के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अधिवक्ता विपिन कुमार यादव, कमलेश्वर शिवमूर्ति, प्रमुख ललिता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, बीडीओ महेंद्र रविदास एवं सीओ अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए अधिवक्ता यादव ने कहा कि समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता लेने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.