गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन धनवार प्रखंड इकाई का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय धनवार के सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष व्यास पांडेय ने की और संचालन कोषाध्यक्ष संत कुमार यादव ने किया। सम्मेलन में झारोटेफ गिरिडीह जिला सचिव केदार प्रसाद यादव एवं जिला प्रतिनिधि डॉ. विमलेंद्र कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक के उद्देश्य वक्ताओं ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के तहत यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों पर रणनीति बनी। प्रमुख मांगों में एमएसीपी, शिशु शिक्षण भत्ता, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना, परिवहन भत्ता सहित अन्य लंबित मा...