गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत सदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह की छात्रा संजना कुमारी ने जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। किसान पिता मिंटू कुमार वर्मा और मां संजू देवी की बेटी संजना की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देश पर प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर बच्चों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News...