Gridih News: झारखंड कॉलेज में नव नामांकित कैडेट्स का स्वागत
गिरडीह, अक्टूबर 13 -- एनसीसी कैडेट्स का स्वागत और सम्मान Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड कॉलेज डुमरी में सोमवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार माथुर की अध्यक्षता और सीटीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नव नामांकित कैडेट्स का स्वागत किया गया। वहीं, ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में द्वितीय स्थान हासिल करनेवाले कैडेट सुनील कुमार महतो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी में नव नामांकित कैडेट्स का सीनियर कैडेट्स ने तिलक लगा कर स्वागत किया। वहीं, एनसीसी के द्वितीय वर्ष के कैडेट सुनील कुमार महतो को दिल्ली कैंट में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार माथुर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.