गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो बाजार के पास सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जमुआ एवं देवरी प्रखंड इकाई के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनके हक, अधिकार एवं सम्मान दिलाने की मांग सरकार से करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष लट्टू पांडेय ने की। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं, उनके हक-अधिकार और सम्मान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिनके लंबे संघर्ष एवं विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने के झारखंड प्रदेश का निर्माण हो सका था। इसके बावजूद इतने दिन बीत जाने क बाद भी अनेक आंदोलनकारी अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उपस्थित सदस्यों ...