गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। आंदोलनकारी नेता जनार्दन पाण्डेय का गुरुवार देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। अंतिम विदाई के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रणजीत कुमार, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, झामुमो आंदोलनकारी रविंद्र सिंह सोलंकी, पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं राजेंद्र राम ने उनके पार्थिव शरीर पर झामुमो का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं आजसू नेता शंकर यादव सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि जना...