Gridih News: झारखंडधाम में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दो दिन की मोहलत
गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: मंदिर की जमीन से कब्जा नहीं हटाया तो तीन सितंबर को चलेगा बुलडोजर झारखंडधाम,प्रतिनिधि।सूबे के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल झारखंडधाम में पसरे अतिक्रमण पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंदिर और मेला परिसर की जमीन पर वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को महज दो दिनों की मोहलत दी गई है। दो सितंबर तक यदि अतिक्रमणकारियों ने स्वयं कब्जा नहीं हटाया तो तीन सितंबर को प्रशासन बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाएगा। श्रावणी मेले के दौरान अतिक्रमण का दंश साफ दिखाई दिया था। भीड़ के दबाव के बीच संकरे रास्तों और जगह-जगह हुए कब्जे के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हुई। इससे न केवल मेला स्थल का दायरा सिकुड़ रहा है, बल्कि झारखंडधाम की खूबसूरती भी अतिक्रमण की चपेट में आ रही है। भीड़ नियंत्रण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.