गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। 21 अगस्त 2026 को गिरिडीह झंडा मैदान में झामुमो व अभाविप कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की वारदात को गिरिडीह पुलिस ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का परिणाम माना है। पुलिस का मानना है कि यह घटना दो अलग अलग राजनीतिक विचारधारा के कार्यकर्ताओं के बीच घटी है जो राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का परिणाम है। इसका खुलासा गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएसटी) नई दिल्ली को भेजे गये जांच प्रतिवेदन से हुआ है। दरअसल, अभाविप के प्रदेश सह मंत्री ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर निवासी मंटु मुर्मू ने एनसीएसटी से अपने उपर हुए प्राणघातक हमले, जातिगत अपमान एवं उत्पीड़न को लेकर शिकायत की थी और मामले की निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। यह भी पढ़ें- Gridih News...