गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के अटका में झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल के द्वारा दिए गए 48 घंटे का अल्टीमेटम आखिरकार रंग लाया। बिजली विभाग हरकत में आया और अटका मेला परिसर में हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट के तार के नीचे सेफ्टी गार्ड लगाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। दो दिनों तक चले कार्य के द्वारा न सिर्फ सेफ्टी गार्ड लगाया गया बल्कि पोल की ऊंचाई भी बढ़ाई गई। बता दें कि अटका में निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में इस बार दुर्गा पूजा का मुख्य मेला लग रहा है। मेले के ठीक ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाई टेंशन तार से हादसे का खतरा बना हुआ था। यह भी पढ़ें- Palamu News: पंडालों में बिजली सुरक्षा का ईई ने किया निरीक्षण इसे लेकर झामुमो के शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने बिजली विभाग को 48 घंटे के भीतर तार बदलने या सुरक्षा व्यवस्था करने का...