गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पुरनीसांखो गांव में गुरुवार को जेवर- बर्तन साफ कर चमकाने का झांसा देकर दो ठगों ने तीन परिवार की महिलाओं से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में बताया गया कि गुरुवार को करीब तीन बजे दिन में एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुरनी सांखो गांव पहुंचे।

घटना का विवरण दोनों ने खुद को एक कंपनी का कर्मी बताते हुए बताया कि वे प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिसमे 25 अगस्त को देवरी में कंपनी का कैंप लगेगा। जहां सोने-चांदी के जेवर एवं बर्तनों की सफाई कर उन्हें नया जैसा चमकाया जाएगा। जिससे महिलाओं ने पहले उन्हें अपने घरों का बर्तन साफ करने के लिए दिया। ठगों द्वारा बर्तनों की सफाई कर महिलाओं को भरोसा दिलाया। इसके बाद...