गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड मुख्यालय से करीब पैतीस किलोमीटर दूर खटौरी पंचायत के जेवड़ा गांव में पहुंच पथ, सकरी नदी पर पुल, पेयजल तथा चिकित्सा सहित सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं नदारद है। जिससे गांव के ग्रामीणों को आज भी विकास योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस संबंध में नई दिशा सोशल सर्विस सेंटर बेलाटांड़ की अगुवाई में जेवड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच आमसभा आयोजित की गयी। बैठक में गांव के बबुआ सोरेन, सोनार मुर्मू, सुलेमान सोरेन, किशोर सोरेन, सिद्धू हेंब्रम, अजीत मुर्मू, सोनिया टुडू, छोटू सोरेन, प्रिया मरांडी आदि ग्रामीणों ने बताया कि सुदूर इलाके में शामिल जेवड़ा गांव सकरी नदी व पहाड़ों से घिरा हुआ है। बरसात के मौसम में यह गांव मुख्यालय से कट जाता है। गांव में एक पुराना चापाकल व एक क्षतिग्रस्त कूप है। सकरी ...