Gridih News: जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के मास्टर माइंड के रिश्तेदार को बेंगाबाद से उठाया
गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गिरिडीह/बेंगाबाद, हिटी। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में हुई धांधली के मामले का तार बेंगाबाद थाना क्षेत्र से भी जुड़ गया है। इस सिलसिले में रांची से आई सीआईडी की टीम ने गुरुवार अहले सुबह बेंगाबाद थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के मास्टर माइंड अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, रांची से पहुंची सीआईडी टीम उसे अपने साथ लेकर रांची लौट गई है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रही है। बतला दें कि जेपीएससी, जेएसएससी धांधली के मामले में सीआईडी टीम लगातार दोषियों तक पहुंचने के लिए छापामारी कर रही है। यह भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी पर ऐक्शन, अब OMR शीट की FSL जांच कराएगी CID...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.