गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: देवरी। देवरी प्रखंड जेएलकेएम कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को थाना मोड़ चौक के पास धनबाद के सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन कर उनकी कार्यशैली का विरोध जताया। बताया कि धनबाद के सांसद ढुलू महतो के द्वारा जेएलकेएम नेता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उक्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी सदस्यों द्वारा सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा ने किया। मौके पर पार्टी के जिला महासचिव मुकेश यादव, चंदन यादव, अमीर अख्तर, उपेंद्र साव, वीरेंद्र यादव, पिंकू कुमार राय, चंदन कुमार राय, वीरेंद्र कुमार, मदन मुर्मू, रोहित चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...