गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला जज चतुर्थ सुशील कुमार सिंह रविवार को स्वजनों के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम पहुंचे। उन्होंने बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पत्नी विक्की सिंह भी मौजूद थी। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद जिला जज ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। उनके पहुंचने से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया। रविवार को दिनभर कांवरियों के जत्थे झारखंडधाम पहुंचते रहे। हर-हर शंभू के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। मौके पर असिस्टेंट प्रशांत कुमार, पुजारी नरेश पंडा, मनोज पंडा, प्रदीप पंडा, काशीनाथ पंडा, राहुल पंडा, आशुतोष पंडा, नकुल पंडा, राजेश पंडा, उदय ...