गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर- हजारीबाग रोड पर चौथा पेट्रोल पंप के समीप 7 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल माहुरी गांव निवासी महादेव महतो (पुत्र - स्व. श्यामलाल महतो, पूर्व सरपंच माहुरी) की 16 दिनों के संघर्ष के बाद मौत हो गई। मंगलवार की रात धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया गया कि महादेव महतो 7 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे बाइक से हजारीबाग से बगोदर लौट रहे थे। इसी दौरान चौथा पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पहले हजारीबाग अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। जहां उनका...