गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह कपल ने शास्त्री नगर में अपनी डीओआरएम मियावाकी पौधरोपण परियोजना सफलतापूर्वक पूरी कर ली। शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में यह सराहनीय पहल है। जापानी मियावाकी तकनीक से 700 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। परियोजना का उद्देश्य घना और टिकाऊ शहरी हरित क्षेत्र तैयार करना, पर्यावरण सुधार और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करना है। यह कार्य डी.ओ.आर.एम. सलाहकार अंजनी कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और रोटरी सदस्यों के सहयोग से पूरा हुआ। अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन और सचिव रोटेरियन बलविंदर सिंह ने पहल की अगुवाई की। पूर्व जिला गवर्नर महेश केजरीवाल मुख्य अतिथि और रोटेरियन चरनजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटरी क्लब : आम, अशोक, नीबू के पौधे रोपे क्लब ने रोट...