गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: खोरीमहुआ। गुरुवार को एसडीएम ने बलहारा-गावां मुख्य मार्ग स्थित घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के डलवा मोड़ के समीप चलाए गए विशेष जांच अभियान में बोल्डर लदे छह हाइवा जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम के नेतृत्व में घोड़थम्भा ओपी पुलिस की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान गावां की ओर से बिना वैध चालान एवं ओवरलोड बोल्डर लेकर आ रहे छह हाइवा को जब्त किया गया। सभी जब्त हाइवा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए घोड़थम्भा ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि देर शाम 7:30 बजे तक एसडीएम कार्यालय से कार्रवाई संबंधी कोई लिखित आदेश थाना को प्राप्त नहीं हुआ था। इस संबंध में घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम द्वारा छह हाइवा जब्त कर थाना को सुपुर्द ...