गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। यह भी पढ़ें- Gridih News: हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजे शिवालयश्रद्धालुओं की कतार शहर से सटे उदनाबाद के राउतगादी स्थित प्रसिद्ध दुखिया महादेव मंदिर में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस के जवान तैनात थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार...