गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के भिंगोडीह गांव में जलमीनार से समरसेबल मोटर एवं कंट्रोलर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भिंगोडीह निवासी रंजीत कुमार ने घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जांच, चोरी किए गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि 2 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके आवास परिसर में हाल ही में लगाए गए जलमीनार का ताला तोड़कर उसमें लगा समरसेबल मोटर एवं कंट्रोलर चोरी कर लिया है। आवेदक के अनुसार जलमीनार की स्थापना के महज चार दिन बाद ही यह चोरी हुई। रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि चोरी के दौरान अपराधियों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी एवं माता के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया। उन्होंने इसे गंभीर और चिंता...