Gridih News: जल, जंगल व जमीन के महत्व पर जानकारी दी
गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के धोबन्ना, चरकमारा, महेशमुंडी गांव मे अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआईसीआरई मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नुक्कड नाटक का आयोजन करके ग्रामीणों को जल जंगल और जमीन के महत्व के विषय मे जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक मे ग्रामीणों ने गीत गाकर और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड अफसर भीम प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती करने के विषय मे जानकारी दी और आस-पास के वातावरण को साफ-सफाई रखने की सलाह दी। मौके पर सबंधित गांव के सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.