गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के कई गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित हैं। बंसीडीह, हारोडीह, बाघमारा, रुपीडीह समेत अन्य गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क वर्षों से जर्जर बनी हुई है। बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर जाती है। जिससे ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों के दर्जनों बच्चे प्रतिदिन बगल गांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्याम सिंह नावाडीह आने जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। इसके अलावा पंचायत भवन, प्रखंड मुख्यालय जमुआ, थाना, साप्ताहिक हाट चितरडीह तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे और जल जमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो...