गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत में जोड़ासिमर से बलथरवा, दूधपनिया होते हुए तिलैया तथा बंगालीबारा-मंझने तक जानेवाली सड़क बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस सड़क से प्रतिदिन कई गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण बाइक, ऑटो समेत अन्य वाहनों के परिचालन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और विकट हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का खामियाजा सबसे अधिक स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बलथरवा से गावां प्रखंड मुख्यालय ...