Gridih News: जर्जर विद्यालय भवनों की डीसी से जीर्णोद्धार करने की मांग
गिरडीह, नवम्बर 22 -- जर्जर विद्यालय भवनों की समस्या Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जर्जर विद्यालय भवनों की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने डीसी से मिलकर क्लास रूम जीर्णोद्धार की मांग की है। उन्होंने मध्य विद्यालय, तुरी टोला, इसरी बाजार एवं कन्या उच्च विद्यालय, डुमरी का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था और भवनों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय भवनों की जर्जर हालत से अवगत कराया। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों विद्यालयों के भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। छत से पानी टपकने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। भवनों की स्थिति ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.