गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के भलुटांड़ पंचायत अंतर्गत गोदोडीह गांव से पचरुखी पंचायत के मोदीडीह तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग तेज हो गई है। भलुटांड़ पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन सौंपकर सड़क को पक्का कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि भलुटांड़ टोला गोदोडीह स्थित मनगो नदी पुल से मोदीडीह तक जाने वाली यह सड़क पूरी तरह जर्जर और कच्ची है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू के झिरी से मुंडा चौक तक पांच किमी कच्ची सड़क बदहाल मुखिया ने बताया कि यह सड़क दर्जनों गांवों के लोगों के लिए रेफरल अस्पताल, प्रखंड मुख...