गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव में गुरुवार को 27 प्लॉट की जमीन पर सेकसरिया कंपनी द्वारा की जा रही पिलरिंग का आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक हथियार और नगाड़े के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे। वहां कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और कंपनी द्वारा गाड़े गए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया। सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। क्या है मामलाजमुनियाटांड़ की 27 प्लॉट जमीन को लेकर दो पक्षों का दावा है। सेकसरिया कंपनी के मालिक धीरज सेकसरिया का कहना है कि जमुनियाटांड़ में 97 एकड़ जमीन उनकी है। इसे 1949 में सेल डीड के माध्यम से खरीदा गया था। 2024 तक रसीद भी कट रही है। इसमें से कुछ हिस्सा वन विभाग न...