गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ चौक से ब्लॉक मोड़ तक करीब छह माह पूर्व लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अब अपनी उपयोगिता खोती नजर आ रही हैं। जिस उद्देश्य से मुख्य सड़क को रोशन करने के लिए लाइटें लगाई गई थीं, वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। अधिकांश लाइटें या तो बेहद कम रोशनी दे रही हैं या फिर बंद पड़ी हैं। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई लाइटें महज शो-पीस बनकर रह गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में इन लाइटों से सड़क और आसपास का इलाका रोशन होने लगा था। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी सुविधा हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में लाइटों की रोशनी लगातार कमजोर होती चली गई। अब स्थिति यह है कि कई लाइटें जलने के बावजूद पर्याप्त प्रकाश नहीं दे पा रही हैं। कुछ लाइटें पूरी तरह बंद हैं।

स्थानीय समस्याएं जमुआ चौक क्षेत्...