गिरडीह, अक्टूबर 23 -- जमुआ में पीडीएस व्यवस्था पर सवाल Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड इन दिनों जन वितरण प्रणाली की घोर अव्यवस्था को लेकर चर्चा में है। गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना यहां कागजों पर सिमट कर रह गई है। आलम यह है कि पिछले कई माह से हजारों कार्डधारियों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में अनाज का उठाव और वितरण शत-प्रतिशत दिखाया जा रहा है। नियम के अनुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पदस्थापन जमुआ प्रखंड मुख्यालय में है और उन्हें मुख्यालय में ही रहकर पीडीएस व्यवस्था पर नजर रखनी है, लेकिन बताया जाता है कि पदाधिकारी जमुआ में न रहकर गिरिडीह जिला मुख्यालय में अपना आवास रखे हुए हैं। प्रखंड मुख्यालय में महीनों महीनों तक दर्शन नहीं होता है। आए दिन गरीब अपनी समस्या को लेकर आते हैं और खाली हा...