गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। मॉनसून ने दस्तक दे दिया है और कई स्कूलों में तड़ित चालक नहीं लगा हुआ है। गिरिडीह जिले का जमुआ प्रखंड वज्रपात के मामले में काफी संवेदनशील माना जाता है। इसलिए वज्रपात का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में जमुआ प्रखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल में अगर वज्रपात हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। हैरत की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग लापरवाही बरत रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। विभाग को प्रखंड के कितने विद्यालयों में ताड़ित चालक लगे हैं, इसकी जानकारी ही नहीं है।

तड़ित चालक की चोरी और लापरवाही बताते चलें कि जमुआ प्रखंड क्षेत्र में अभी तक दर्जनों पशुओं एवं कई व्यक्तियों की मौत वज्रपात की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि पूरा जमुआ थाना...