गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: देवरी। देवरी अंचल के असको मौजा के खाता संख्या 69, प्लॉट संख्या 723, रकवा 7.92 एकड़ जमीन पर साप्ताहिक हाट लगाने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में कहा सुनी के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। विवाद बढ़ने की सूचना पर देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी सदल बल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत करवाया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर विवादित स्थल पर तैनात किया गया। बाद में प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीओ केबी कच्छप एवं थाना प्रभारी की अगुवाई में दोनों पक्षों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई。

बैठक का आयोजन बैठक में जमीन पर दोनों पक्षों के दावा से संबंधित जानकारी ली गयी। बैठक में बीडीओ कच्छप ने बताया कि फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। पर्व त्य...