Gridih News: जमीन विवाद में मारपीट, रॉड से हमले का आरोप
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के सोहागढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में गांव निवासी राजकुमार राम ने शुक्रवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 23 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे किशुन राम, सबिता देवी और पवन कुमार राम ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की। आरोप है कि सबिता देवी ने लोहे के रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने पत्नी के गले से पांच भरी चांदी की सिकड़ी छीनने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गाय-बछड़े के विवाद में मारपीट, पत्नी के बेहोश होने का आरोप उन्होंने पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.