Gridih News: जमीन विवाद में पेट्रोल डालकर एक व्यक्ति को जलाया, गंभीर
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत बाराडीह में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में एक पक्ष के सहोदर यादव गम्भीर रूप से जल गए। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सहोदर यादव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय मुखिया सहदेव यादव ने बताया कि रूपलाल यादव एवं झरी महतो के बीच पिछले पांच साल से इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। स्थानीय प्रशासन एवं ओपी प्रभारी विवाद सुलझाने को लेकर थोड़ा भी गंभीर होते तो शायद आज यह दुर्घटना नहीं होती। ओपी प्रभारी घटना के बाद पहुंचते हैं और अपने आप को गम्भीर दिखाने का प्रयास करते हैं।
घटना का विवरण जानकारी देते हुए मालती देवी ने बताया कि हमारा परिवार ओपी प्रभारी के निर्देश पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.