Gridih News: जमीन विवाद में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, भतीजे का सिर फटा, बहू का हाथ टूटा
गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के श्यामसिंह नावाडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने तलवार, टांगी, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से लैस होकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में उमेश यादव का सिर फट गया, प्रकाश यादव की उंगली कट गई, जबकि तालो यादव और कौशल्या देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का बायां हाथ टूटने तथा उसके गले से करीब 75 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गांव निवासी भुनेश्वर यादव (60 वर्ष), पिता स्व. रेवल यादव ने शनिवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुधीर यादव, अशोक यादव सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.