गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चितमाटांड़ गांव में पैतृक जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना के संबंध में चितमाटांड़ निवासी सुमन देवी पति राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने घोड़थम्भा ओपी में आवेदन देकर बताया है कि उनके परिवार की वर्षों पुरानी पैतृक एवं खरीदी हुई जमीन पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपित पक्ष द्वारा बाहर से लोगों को बुलाकर कथित रूप से मारपीट की गई। आवेदन के अनुसार, विरोध के द...