Gridih News: जमीन पर बच्चों संग बैठकर जमुआ विधायक ने मध्याह्न भोजन खाया
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने सोमवार को मध्य विद्यालय रेम्बा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की जमीनी हकीकत जानी। बच्चों के बीच बैठकर परखी भोजन की गुणवत्ता
बच्चों के साथ भोजन कर परखी गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान सबसे खास पल तब आया जब विधायक मंजु कुमारी खुद बच्चों की कतार में शामिल हो गई। उन्होंने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया और भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और पोषण स्तर की खुद जांच की। भोजन के बाद उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषयों तथा स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों के उत्साहपूर्ण जवाबों ने माहौल को बेहद सुखद बना दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.