गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और तू-तू-मैं-मैं के बाद जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान दोनों ओर से हल्की लाठियां भी चली जिससे दोनों पक्षों की दो महिलाओं को मामूली रूप से चोट लगी है। जानकारी मिलते ही तिसरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर झगड़ा शांत करवाया। जिसके कारण बड़ी घटना घटने से बच गई। लेकिन झगड़ा शांत होने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग विवादित जमीन पर ही काफी देर तक डटे रहे और एक दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: एक कट्ठा 17 धूर जमीन के लिए सगे भाइयों में खूनी संघर्ष बता दें कि भुराय गांव के युनूस मियां व इनके भाइयों और कटकोको के स्व मंझलू मांझ...