गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार बाईपास स्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव के आवास पर शनिवार को भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता आरवाईए के प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव व संचालन जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने की। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाल हजारों छात्रों ने किया प्रदर्शनबैठक में चर्चा बैठक में 26 जुलाई को रांची राजभवन के समक्ष प्रस्तावित आक्रोश मार्च, 28 जुलाई को चारु मजूमदार के बलिदान दिवस पर गावां में जीबी बैठक तथा 30 जुलाई को जनसवालों को लेकर खोरीमहुआ चौक से अनुमंडल कार्यालय तक प्रस्तावित प्रतिवाद मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली व पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ...